छपरा, जून 20 -- मतदाता सूची और मतदान केंद्रों का ड्राफ्ट भी होगा जारी 10 साल बाद बदलेगा आरक्षण का स्वरूप न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण जिले में फ़ोटो नाम से कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत शाखा पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में प्रस्तावित पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं।

चुनाव की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पंचायतवार जनसंख्या सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की स्वीकृति से गजट का प्रकाशन कर दिया गया। वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर तैयार इस सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब इसी आधार पर पंचायतों के लिए नया आरक्षण रोस्टर तैयार किया जाएगा, जिससे जिले की विभिन्न पंचायतों में...