छपरा, मई 21 -- आयोग ने बनाया नया अपील सिस्टम बीडीओ-एसडीओ को मिली जिम्मेदारी न्यूमेरिक 15 जून तक अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी होगी पेज चार की फ्लायर छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों ने अब प्रशासनिक स्तर पर गति पकड़ ली है।

दावा-आपत्ति की प्रक्रिया जिले की सभी 318 पंचायतों में मतदाता सूची से संबंधित प्रपत्र-एक का प्रकाशन कर दिया गया है और इसके साथ ही दावा-आपत्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि दावा-आपत्ति से जुड़े वाद अस्वीकृत होने पर अब अपील का भी प्रावधान किया गया है, जिससे संबंधित लोगों को अपनी बात रखने का एक और अवसर मिलेगा। जिला पंचायती राज कार्यालय से मिली जानकारी के अ...