सहारनपुर, अप्रैल 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले की ग्राम पंचायतों में एक बार फिर मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन किया जाएगा। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को लेकर प्रशासन ने तीसरी बार विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके। अब ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची 10 जून को प्रकाशित की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले में 2,20,664 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनके नाम एक से अधिक बार दर्ज हैं। इन मतदाताओं के नाम कुल 9,09,327 बार मतदाता सूची में पाए गए हैं। इन सभी प्रविष्टियों को संभावित डुप्लीकेट मानते हुए उनका दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।चुनाव यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम संशोधित अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सही प्...