पटना, मई 16 -- बिहार में इस वर्ष होने वाले पंचायत आम चुनाव के लिए अपील वाद निबटारे के लिए प्रमंडल स्तर पर संबंधित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस प्रशिक्षण का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद के मार्गदर्शन में तीन चरणों में यह प्रशिक्षण दिया गया। आयोग के निर्देश पर पंचायत आम चुनाव, 2026 को लेकर प्रपत्र-1 के प्रारूप का प्रकाशन सभी जिलों में किया जा चुका है। प्रशिक्षण के तहत प्रारूप -1 से संबंधित दावा और आपत्ति के निबटारे के बाद दाखिल किए जाने वाले अपीलों के सुचारू एवं कानूनी प्रावधानों के तहत निबटारे की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव : अपील वाद के निबटारे के लिए प्रमंडल स्तर पर दिया गया प्रशिक्षण इस प्रशिक्षण के तहत हरेक जिले के ज...