बागपत, जनवरी 11 -- पंचायत चुनाव की मतदाता सूची फाइनल होने में अभी वक्त लगेगा। अब 20 फरवरी तक दावे आपत्तियां दी जा सकेंगी। समय बढ़ने के बाद पंचायत चुनाव में भाग लेने वालों को अवसर मिल गया है। फाइनल सूची 28 मार्च को जारी होगी। एसआईआर ड्राफ्ट पब्लिकेशन के बाद बागपत जनपद की वोटर लिस्ट से 1.77 मतदाता घट गए हैं। वहीं, पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में एक लाख से अधिक वोटर दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि पहले दावे आपत्तियां लेने का समय तीस दिसंबर तक था, जो अब बढ़ा कर 20 फरवरी कर दिया गया है। एडीएम प्रशासन के पास काफी आपत्तियां आ चुकी हैं, तहसीलों और ब्लाक में भी आपत्तियां आई हैं। माना जा रहा है कि आपत्तियां लगातार मिलने की वजह से प्रदेश स्तर से तारीख बढ़ाई गई है। एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि फाइल सूची 28 मार्च को जारी होगी। 21 फरवरी से 16 मार्च तक द...