मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। वर्ष 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। नई दिल्ली से आया 58.85 लाख मतपत्र विकास भवन स्थित स्ट्रांग रूम के डबल लॉक में रखा गया है। वहीं मतपत्रों की सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। साथ ही रूम के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में प्रस्तावित है। इसमें जिला पंचायत सदय के 32, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 792, ग्राम पंचायत सदस्य के 8071 और 645 ग्राम पंचायतों में प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्रों को दिल्ली से मंगाया गया है। लाने के लिए चार वाहनों से 35 सदस्यीय टीम को भेजा गया था। अलग अलग पदों के लिए कुल 58 लाख 85 हजार छह सौ मतपत्र लाए गए हैं। जिन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग र...