मऊ, अप्रैल 18 -- मऊ, संवाददाता। पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर होंगे इसके आसार बहुत कम दिख रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में है और इसका प्रकाशन 22 अप्रैल को होना था, लेकिन चुनाव आयोग ने पांचवीं बार अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि को बढ़ाकर 10 जून कर दिया है, जबकि पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करते हुए नई समय सारिणी जारी की है। आगामी 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाता सूची से डुप्लीकेट वोटरों को चिह्नित करने का काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें- UP : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट, अब 10 जून को जारी होगी वोटर लिस्ट; बैठाए जाएंगे प्रशासक इसके बाद 29 मई से नौ जून तक मतदान केंद्र एवं बूथों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के...