बिजनौर, फरवरी 9 -- कोतवाली देहात। ग्राम करौंदा पचदू में पंचायत घर में चोरी कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। रविवार देर रात गांव के कुछ लोगों ने पंचायत घर से बैटरा चोरी करते हुए गांव निवासी रईस को देख लिया। शक होने पर ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई। इस संबंध में गांव निवासी यासीन ने थाने में तहरीर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी रईस ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी छोटी-मोटी चोरियां करता रहा है। उसने बताया कि वह पहले पंचायत घर से एक बैटरा चोरी कर चुका था और दूसरी बार चोरी करते समय ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.