सासाराम, सितम्बर 14 -- सासाराम, नगर संवाददाता रोहतास जिले की सभी ग्राम पंचायतों में गठित खेल क्लबों को क्रियाशील एवं सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से प्रखंडवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त सचिव खेल विभाग के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी रोहतास द्वारा जिले के सभी 19 प्रखंडों में दिनांक 15-19 सितंबर 2026 तक प्रशिक्षण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन बैठकों में संबंधित ग्राम पंचायतों के गठित खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष भाग लेंगे। बैठकों की अध्यक्षता शारीरिक शिक्षक/उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा, रोहतास द्वारा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...