पूर्णिया, मार्च 17 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के 10 पंचायतों तथा नगर पंचायत चम्पानगर सहित कुल 11 पंचायत क्षेत्रों में कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत 16 मार्च से अगले 60 दिनों तक एसपी दवा का छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के लिए छह सदस्यीय कुल नौ टीमों को तैनात किया गया है। इस अभियान की निगरानी केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भाष्कर प्रसाद सिंह कर रहे हैं। प्रखंड स्तरीय कालाजार पर्यवेक्षक राजेश कुमार गोस्वामी ने बताया कि सिंथेटिक पायराथ्रॉयड दवा का छिड़काव उन चिन्हित गांवों में किया जा रहा है, जहां पिछले तीन वर्षों में कालाजार के मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सहारा, मजरा, झुन्नी इस्तंबरार, गोकुलपुर, गोआसी, गंगेली और जगनी पंचायतों में वर्ष 2020 से अब तक कालाजार का एक भी मामला साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.