सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- परसौनी। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण संरक्षण समिति की बैठक बीडीओ महेशचन्द्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में परसौनी को बाल श्रम मुक्त प्रखंड की घोषित स्थिति को सतत बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान बाल हितैषी ग्राम पंचायत एवं बाल विवाह मुक्त पंचायत के निर्माण की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही पंचायत स्तर पर किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए ठोस पहल सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ महेश चन्द्र ने कहा कि बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि समाज का नैतिक और सामाजिक कर्तव्य भी है। उन्होंने पंचायत स्तर पर ऐसा सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण विकसित करने की आवश्यकता बताई, जिससे बच्चों को उपेक्षा, शोषण एवं दुर्व्यवहार से प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.