मधेपुरा, अप्रैल 17 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने वर्ग 9 में छात्रों के नामांकन को लेकर नया आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जारी किए गए निर्देश में स्पष्ट कहा है कि अगर किसी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय से वर्ग आठ में बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं तो उस बच्चे का वर्ग 9 में नामांकन इसी विद्यालय में लिया जाएगा। अगर कोई छात्र-छात्राएं किसी मध्य विद्यालय से वर्ग आठ में उत्तीर्ण हुए हैं तो उसका वर्ग नौ में उसी पंचायत के नजदीक के हाईस्कूल में नामांकन दाखिल किया जाएगा। मालूम हो कि अब तक छात्र अगल बगल के पंचायत स्थित हाई स्कूल में वर्ग 9 में अपनी सुविधा के अनुसार नामांकन दाखिल करवाते थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 2 प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में स्थानीय बच्चों का नामांकन नहीं होने पर अभिभावकों का विरोध विभाग द्वारा जारी इस ...