बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। स्वच्छता मिशन (ग्रामीण) की ओर से चलाए जा रहे 'मेरा तालाब मेरी जिम्मेदारी' विशेष अभियान के तहत सफाई कराकर मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़कागांव स्थित तालाब की सूरत बदल दी गई है। यह तालाब पहले के मुकाबले साफ सुथरा हो गया है और अब इसे आकर्षक और पंचायत के लिए बहुउपयोगी बनाने की पहल की जा रही है। इस कार्य से जल संभरण, जल संरक्षण और पर्यावरणीय स्वच्छता को नया आयाम मिलेगा और ग्रामीण सुबह-शाम सकून का पल गुजार सकेंगे।बता दें कि 'ग्रे वाटर' प्रबंधन के लिए इस तालाब का चयन होने के बाद इसे स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी कंसल्टिंग इंजीनियर मो. शारिक को दी गई। उन्होंने इस पंचायत और तालाब का भ्रमण किया तो तालाब काफी गंदा पाया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले तालाब की सफाई कराने का निर्णय लिया तथा तालाब की स्थिति से एडीओ पंचायत स...