बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- 2 माह से राजस्व कर्मी डटे हैं हड़ताल पर बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। दो माह से राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी है। अब पंचायत सचिव भी इसमें शामिल हो गये हैं। आठ अप्रैल पर पंचायत सचिवों ने काम ठप कर दिया है। अंचल के साथ प्रखंड कार्यालय का काम भी ठप पड़ गया है। बिहार पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर कई बार सरकार व विभाग के मंत्री, अधिकारियों को अनुरोध पत्र दिया गया है। इसके बाद भी मांगों पर विचार नहीं की गयी है। बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ रहा है। राजस्व कर्मी प्रभाकर ने बताया कि 10 फरवरी 2026 से हड़ताल जारी है। मांगों पर अमल नहीं किये जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। अंचल कार्यालय के बाद पंचायत सचिवों की हड़ताल से पंचायत स्तर के सभी काम ठप हो गये हैं। लोगों की मानें ...