बिजनौर, जनवरी 3 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत का काफिला जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में देवल गुरुद्वारा में हो रही किसान यूनियन की पंचायत के लिए बिजनौर से रवाना हुआ। शनिवारि को भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान के नेतृत्व में बिजनौर गन्ना समिति पर सभी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के साथ सैकड़ों गाड़ियों के साथ हजारों किसान देवल गुरुद्वारा के लिए रवाना हुए । पंचायत में शामिल होने के लिए जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान, मनप्रीत संधू, कविराज सिंह ,अमरपाल सिंह ,कुलदीप चौधरी, जितेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, अमित चानमान, आशु चौधरी, डॉ विजय सिंह, पंकज शेरावत, आकाश चौधरी, मुनेश अहलावत, कोमन सिंह, हर्षवर्धन सिंह ,मुनेंद्र काकरान, वीरेंद्र वाट, नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार आदि मौज...