एटा, अप्रैल 12 -- पंचायत के बहाने घर आए पति, दो अन्य साथियों ने नकदी, जेवरात चुरा लिए। पिटाई कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने आरोपी पति, दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के अशोक नगर निवासी वंदना शाक्य पत्नी आवेश मौर्य ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी साल 2009 में आवेश मौर्य पुत्र जगराम मौर्य निवासी विरामखंड थाना गोमतीनगर लखनऊ के साथ हुई थी। आरोप है कि प्रार्थिया के पति अन्य महिला से अवैध संबंध में रहने लगे, इसकी जानकारी प्रार्थिया को हुई। ससुरालीजनों को पूरी बात बताई। किसी ने भी पीड़िता का सहयोग नहीं किया और सभी लोगों ने मिलकर शारीरिक, मानसिक उत्पीडन, मारपीट की। पति आवेश ने जान से मारने की नियत से गर्दन पर चाकू रखकर पिटाई की। पेट में गंभीर चोट आई। बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखकर अम...