अररिया, मई 22 -- अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दुहन के निर्देश के आलोक में प्रत्येक सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार को पंचायत स्तरीय खेल मैदानों में योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सीएचओ और स्टाफ नर्स द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी भी दी जा रही है। योग शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना। लोगों को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित करना है। पंचायत स्तरीय खेल मैदानों में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों द्वारा भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पंचायत के खेल मैदानों में हो रहा है सप्ताह में दो दिन योग...