चतरा, मार्च 6 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। प्रखंड के मंझगावां पंचायत के मुखिया मनजीत कुमार सिंह ने चतरा डीसी कृतिश्री के पास गुहार लगाया है। मुखिया ने डीसी से मुलाकात किया। आवेदन देकर अपने पंचायत की समस्या से अवगत कराया। पंचायत विभिन्न गांवों की जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत को लेकर आवेदन सौंपा है। कहा है कि हमारे पंचायत के कई गाँवों की सड़कें इतनी खराब स्थिति में हैं कि आम जनता, बुजुर्ग, माताएँ-बहनें और छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। जनता ने जिस विश्वास के साथ हमें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को निभाना सरकारी सहायता के बिना मुश्किल है। इस कार्य पर पंचायत के लोगों ने मुखिया को धन्यवाद दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.