हमीरपुर, मार्च 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन कार्य निपटने के बाद चार दिनों से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के ठप होने से फीडिंग का कार्य लटका हुआ है। पांच मार्च को साइट बंद होने तक जनपद की पंचायतों की वोटर लिस्ट से साढ़े पांच हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटरों के नाम डिलीट किए जा चुके थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सात जनवरी से जिले में चिन्हित किए गए संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन का कार्य जोरशोर से शुरू किया गया था। इसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 17 मार्च कर दिया गया था। सत्यापन कार्य में कुल 578 बीएलओ को लगाया गया था। जो लगातार सत्यापन कार्य में जुटे थे। सत्यापन के बाद अब फीडिंग के कार्य में वेबसाइट के ठप होने से कार्य अटका हुआ है।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुम...