गिरडीह, जून 8 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड अंतर्गत चुंगलखार पंचायत भवन परिसर में रविवार को बुद्धिजीवी मंच की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें करीब 250 लोगों ने भाग लिया। लगभग 25 जागरूक महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी परमेश्वर यादव व संचालन आयोजक श्याम सुंदर प्रसाद ने किया। बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए श्याम सुंदर प्रसाद ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना गांवों के समग्र विकास के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन वर्ष 2011 से यह देखा जा रहा है कि चुंगलखार पंचायत का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास योजनाओं में राशि के बंदरबांट के कारण पंचायत लगातार पिछड़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- बुद्धिजीवी मंच की बैठक में चुंगलखार पंचायत के पिछड़ेपन की चर्चा उन्होंने पंचायत में संचालित योजनाओं की ध...