महोबा, अप्रैल 28 -- बेलाताल, संवाददाता। ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा की शिकायत कर ग्राम प्रधान ने जांच करा पंचायत की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग उठाई है। तहसील क्षेत्र के गांव कैथोरा के प्रधान जयसिंह ने एसडीएम कुलपहाड़ डॉ प्रदीप को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गांव की दलित आबादी के लिए सुरक्षित भूमि पर दबंग के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। चकबंदी में इस भूमि को उड़ान चक घोषित कर दिया गया जिसके बाद पंचायत ने आपत्ति दर्ज कराई। उड़ान चक निरस्त हो गया मगर दबंग के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास भी एक व्यक्ति के द्वारा पंचायत की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में जांच समिति बनाकर जांचव कराने और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ...