फिरोजाबाद, दिसम्बर 13 -- टूंडला की ग्राम पंचायत उसायनी में कुछ दबंग भू माफियों द्वारा पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। पंचायत प्रधान की प्रधान बृजेश कुमारी एड ने शिकायती पत्र में लिखा है कि ग्राम पंचायत की भूमि पर जेसीबी के माध्यम से कुछ भूमाफिया अवैध रूप से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी पूर्व में प्रधान प्रतिनिधि ताराचंद्र को लोगों ने दी। जब वे काम रुकवाने गए तो उनसे कहा कि रास्ता बनाना हमारी प्रस्टेज है। रास्ता निर्माण कार्य नहीं रुकेगा तो प्रधान प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क किया। लेखपाल नरेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद रास्ता निर्माण कार्य रोका गया। इसके बाद प्रधान प्रतिनिधि व उसके पुत्र को अवैध कब्जा करने वालों ने धमकी दी है।

हिंदी हिन्द...