मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र में पंचायत कार्यपालक सहायक के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में गुरुवार को सरैया प्रखंड में कार्यरत पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 12 मई की शाम करीब पांच बजे जब वह सरैया स्थित कार्यालय से स्कूटी से अपने घर गोबरसही लौट रही थी। रास्ते में पकरी पुल पर उनके पति ने बाइक से उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि पति ने जबरन उसका मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने उनके साथ अभद्र व्यवहार व बदसलूकी भी की। यह भी पढ़ें- पंचायत कार्यपालक सहायक से सरेराह बदसलूकी, पति पर आरोप बताया कि वैवाहिक संबंधों में कड़वाहट के कारण उसने फैमिली कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर कर रखा ...