बरेली, मार्च 14 -- शेरगढ़। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम रोजगार अभियान योजना के तहत विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना विषय पर प्रधानों, पंचायत सचिवों और पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया। एडीओ पंचायत राजीव शर्मा की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर अनीता गंगवार, वीरेश गौड़ और सोनल तोमर ने प्रतिभागियों को गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। अनीता गंगवार ने बताया कि प्रशिक्षण तीन बैचों में होगा, जिसमें 75 ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सहायक और एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य को प्रशिक्षित किया जाएगा। यहां एडीओ कृषि हरिनंदन प्रसाद, नत्थू लाल सागर, प्रताप सिंह गंगवार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...