सहारनपुर, मार्च 28 -- सहारनपुर। कांग्रेस जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को हुई बैठक में पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने को कहा। बताया जनपद की सभी सात विधानसभाओं में बूथ गठन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया इन बैठकों में वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। जिला संगठन प्रभारी नितिन शर्मा ने बताया कि 28 मार्च को सरसावा, 30 मार्च को नागल और 5 अप्रैल को पुवारका में समीक्षा बैठक की जाएंगी। इस दौरान काज़ी शौकत हुसैन और सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, विनय राणा, नितिन शर्मा, गणेश दत्त शर्मा, दुष्यंत राणा, प्रीतम सैनी, भूपेंद्र राणा, कुणाल शांडिल्य, प्रभजीत सिंह लम्बा, साजिद अली, असगर आलम, नसीब खान, आदित्य पुंडीर, अमर सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दु...