पंचायत एवं बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय
सिमडेगा, जून 2 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित विधायक प्रतिनिधि कक्ष में मंगलवार को झामुमो प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनिल लुगुन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार जून को केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद पांडे के प्रस्तावित सिमडेगा आगमन को लेकर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि बानो प्रखंड में 16 पंचायतें तथा विधानसभा क्षेत्र में कुल 89 बूथ हैं। सभी बूथों के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत एवं बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- बूथ कमेटी गठन को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की बैठक व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.