गुड़गांव, अप्रैल 29 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की विभिन्न पंचायतों में उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए गए हैं। जिला में दस पंचायतों में पंच पद के लिए भी नामांकन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें से चार पंचायतों में निर्विरोध पंच चुने गए हैं। वहीं छह पंचायतों में कोई नामांकन प्राप्त नही हुआ। जिला प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि खंड पटौदी की ग्राम पंचायत बासपदमका में सरपंच पद के लिए राजवीर सिंह को साइकिल चुनाव चिन्ह , राजीव कुमार कांच के गिलास चुनाव चिन्ह तथा वीरेंद्र सिंह नारियल के पेड़ चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं खंड सोहना की पंचायत समिति, वार्ड नंबर पांच से मीना ब्लैक बोर्ड चुनाव चिन्ह तथा रेखा दीवार घड़ी चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं。

मतदान की...