पीलीभीत, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के विकास को गति देने के क्रम में शनिवार विधायक बाबूराम पासवान ने ग्राम विलंदपुर अशोक में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। करीब 1 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन को ग्रामीणों के लिए बहुउद्देश्यीय सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मानकों के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि पंचायत उत्सव भवन बनने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नया मंच मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.