पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। पंचायती राज विभाग की ओर से पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव बिलंदपुर अशोक में बनने वाले पंचायत उत्सव भवन के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया की गई, जिसमें नियमानुसार टेंडर ना मिलने पर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया। अब टेंडर की प्रक्रिया दोबारा अपनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत उत्सव भवन बनाने का काम कर रही है, जिससे ग्रामीण जनता को लाभ मिलेगा। इसी श्रृंखला में पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिलंदपुर अशोक को चयनित किया गया, जहां पर पंचायत उत्सव भवन का निर्माण किया जाना है। इस पर एक करोड़ 41 लाख रुपए की लागत आएगी। पंचायत उत्सव भवन के लिए पंचायती राज विभाग ने टेंडर आमंत्रित किए थे। टेंडर आज खोलने का तय दिन था। टेंडर प्रक्रिया के दौरान सिर्फ एक टेंडर आया। इस वजह से टेंडर को निरस्त कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.