सिमडेगा, जून 15 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कोनगाडी की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक हुई। बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों ने अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में मुख्य रुप से जिला महासचिव सह प्रखण्ड प्रभारी तिलका रमन उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के निती सिद्धांतो की जानकारी दी। उन्होंने एसआईआर के बारे में जानकारी देते हुए पंचायत अध्यक्षों को जागरुक किया। बैठक में सुरेश द्विवेद्वी, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, फुल्केरिया डांग, सुनील खड़िया, तजमुल अहमद, कुलदीप सोरेंग, नीरज कुल्लू, अशोक लुगुन, कंदरू नायक आदि उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...