प्रयागराज, अप्रैल 8 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को संगम सभागार में 15वं वित्त से मिली राशि के सापेक्ष प्रस्तावों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत अध्यक्षों से जल्द से जल्द प्रस्ताव देने के लिए कहा, जिससे काम समय पर पूरा हो सके। शासन के निर्देश के क्रम में नगर पंचायतों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायतों में अवैध अतिक्रमण, नगर पंचायत स्थित तालाबों का संरक्षण व उन्हें कब्जामुक्त कराने और सरकारी जमीनों को खाली कराने के निर्देश भी दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...