गिरडीह, जनवरी 6 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि गरीबों का इलाज के नाम पर शोषण जारी है। उन्होंने पंचायतों में सरकारी अस्पताल स्थापित कर सुनियोजित ढंग से उसके संचालन किए जाने की मांग की है। प्रखंड स्तरीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र ओझाडीह, बोरोटांड़, दुधीटांड़ सहित कई जगहों पर ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक व जनसंपर्क के दौरान फाब्ला नेता चिकित्सा के सवाल पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर आम जनता का जबर्दस्त आर्थिक दोहन और शोषण हो रहा है। इसके लिए सरकार को सभी पंचायतों में पर्याप्त सुविधा संपन्न सरकारी अस्पताल स्थापित करना चाहिए, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार के पास इस तरह की कोई प्लानिंग नहीं है। स्पष्ट है कि जनता के प्रति वे संवेदनशील नहीं हैं। सरकार में शामिल पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.