लोहरदगा, जून 24 -- लोहरदगा, संवाददाता। परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार लोहरदगा जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी, लोहरदगा ने बतायाा कि 25 जून से 10 सितंबर 2026 तक जिले के सातों प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे सभी कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- धुरकी में लगेगा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविरकैंप की तिथियाँ 25 जून को कैरो प्रखंड के गजनी, गुड़ी एवं हनहट पंचायत, 29 जून को कैरो, नरौली एवं सढाबे पंचायत, दो जुलाई को सेन्हा के तोडार, झालजमीरा एवं डांडू पंचायत, छह जुलाई को उगरा, बदला एवं मुरकीतोड़ार ...