बेगुसराय, जनवरी 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की नावकोठी, महेशवाड़ा, डफरपुर एवं हसनपुर बागर पंचायतों में मंगलवार को रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायत रोजगार सेवक ने की। इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों एवं ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि जीबीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत मजदूरों को 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए सभी सक्रिय मजदूरों को अपने-अपने जॉब कार्ड का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में जॉब कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। शिविर के दौरान 45 नए जॉब कार्ड निर्माण हेतु आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 89 जॉब कार्डों का ई-केवाईसी किया गया। सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों को मनरेगा एवं संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत रोजगार सेवक विनोद कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.