गंगापार, अप्रैल 20 -- विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को पंचायत चुनाव समय पर कराने तथा ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय शंकरगढ़ पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन सहायक खंड विकास अधिकारी(पंचायत)को सौंपा है। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान संघ शंकरगढ़ के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। कहा कि पंचायती राज व्यवस्था देश के लोकतंत्र की आधारशिला है और ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की प्रथम इकाई होती हैं, जिनका संचालन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से होना चाहिए। बीते वर्षों में पंचायत चुनावों में अनावश्यक विलंब किया जाता रहा है, और इस दौरान ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल लोकतांत्रिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.