दरभंगा, मई 4 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों में जन शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सभी बीडीओ, सीओ, एसडीओ व डीसीएलआर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हर माह लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएंसहयोग शिविर का आयोजन बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि आगामी 19 मई को जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है। डीएम की अध्यक्षता में सिंहवाड़ा प्रखंड की सिमरी पंचायत में सहयोग शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सीधे अपनी समस्याएं, शिकायतें तथा सुझाव रखने का अवसर प्रदान करने तथा उनके निदान के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत ह...