पटना, अप्रैल 24 -- त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी प्रतिनिधि संघों ने सरकार से मांग की है कि पंचायतों का पहले परिसीमन कराया जाए, इसके बाद ही चुनाव हो। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर शुक्रवार को राजधानी के मुखिया महासंघ राज्य कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने कहा कि बिहार में 1994 के बाद पंचायतों का व्यापक परिसीमन नहीं हुआ है, जबकि देश के अन्य राज्यों में समय-समय पर यह प्रक्रिया होती रही है। परिसीमन के बाद पिछड़े वर्ग को आरक्षण भी मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि पंचायतों का जल्द से जल्द परिसीमन कराया जाए, ताकि जनसंख्या के अनुसार सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। यह भी पढ़ें- पंचायत सचिवों की हड़ताल से गांव का विकास कार्य ठप : ...