कोडरमा, मई 7 -- सतगावां। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को 15वें वित्त योजना के अंतर्गत आवंटित राशि के समयबद्ध और शत-प्रतिशत खर्च को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सतगावां की प्रमुख ललिता देवी ने की। बैठक में पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। प्रमुख ने जोर देकर कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व आवंटित निधि का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- लापरवाही पर एडीओ पंचायत बिलग्राम को दी बैड इंट्री

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...