मोतिहारी, जून 2 -- मोतिहारी, हिप्र.। दूसरे चरण का सहयोग शिविर जिले के सभी प्रखंडों के 71 पंचायत में मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। लोगों की समस्याओं, शिकायतों व सुझावों का निराकरण होगा। पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। डीएम सौरभ जोरवाल ने बताया कि सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उनको जो प्रखंड व पंचायत आवंटित किया गया है वहां सहयोग शिविर को सफल बनाने के लिए सभी बीडीओ समन्वय बनाकर कार्य करें। सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है । परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के अंदर इसका निष्पादन किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- दूसरा चरण : 42 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, तैयारी पूरी एसडीएम ने सहयोग शिविर की...