मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। कुंदन कुमार महालेखाकार की आपत्तियों पर जिला परिषद और पंचायतें जवाब देना तक मुनासिब नहीं समझा रहीं। राज्य में वर्ष 2006 से लेकर 2026 तक महालेखाकार की 26,116 आपत्तियों पर पंचायत और जिला परिषदों ने कोई जवाब देना मुनासिब नहीं समझा। हर साल इन आपतियों पर प्रतिवेदन की मांग होती रही, पर पंचायत व जिला परिषद से कोई जवाब नहीं आया। महालेखाकार कार्यालय ने इस संबंध में सख्त पत्र लिखा तो पंचायतीराज विभाग की नींद खुली है। विभाग ने पंचायतों और जिला परिषदों को अल्टीमेटम जारी कर तत्काल जवाब देने को कहा है।पंचायतीराज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने इसको लेकर जिला परिषदों के कार्यपालक पदाधिकारी डीडीसी और सभी जिला पंचायतीराज पदाधिकारियों को अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने महालेखाकार की आपत्तियों की सूची जारी करते हुए अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.