गाज़ियाबाद, मई 23 -- - ग्राम पंचायतों में साफ- सफाई से लेकर निर्माण कार्य हो रहे प्रभावित - केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर देती है पैसा गाजियाबाद, मोहित शर्मा। ग्राम पंचायतों को वित्तीय बजट जारी न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नया वित्तीय वर्ष शुरू हो चुका हैं, लेकिन अब तक पंचायतों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला बजट नहीं मिला है। इसके चलते गांवों में साफ-सफाई, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत और अन्य जरूरी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं।ग्राम पंचायतों को हर वर्ष केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से संयुक्त रूप से वित्तीय सहायता दी जाती है। यह भी पढ़ें- कार्यकाल खत्म होने को, 22 करोड़ खर्च नहीं कर सकीं ग्राम पंचायतें इसी बजट के माध्यम से गांवों में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जाते हैं। लेकिन इस बार बजट जारी होने म...