पटना, अगस्त 28 -- ग्राम पंचायतों को विभिन्न येाजनाओं की राशि समय पर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय और पंच-सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने मुख्य सचिव को बताया कि पिछले कुछ दिनों से पंचायती राज विभाग स्तर से लिये जा रहे विभिन्न निर्णयों से पंचायती राज संस्थाओं को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को परेशानी हो रही है। वीबी जी राम जी की जटिल भुगतान प्रक्रिया को सरल करने की मांग भी की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि पंचायती राज संस्थाओं को वित्त आयोग की अनुशंसा के अनुरूप राशि उपलब्ध करायी जाये। भारत सरकार की ओर से जारी 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन ...