गिरडीह, जनवरी 1 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के 26 पंचायतों में से किसी भी पंचायत को साल 2025 में वित्त आयोग का पैसा नहीं मिला। पैसा नहीं मिलने के कारण पूरे एक साल तक पंचायतों में विकास कार्य ठप रहा। बता दें कि पंचायतों में छोटी पुलिया का निर्माण, भवन मरम्मति, पीसीसी सड़क, नाली निर्माण, शौचालय निर्माण, कूप मरम्मति, चापाकल निर्माण, चापाकल मरम्मति सहित अन्य कार्य 15 वीं वित्त के पैसे से किया जाता है। परंतु साल 2025 में जनवरी से दिसंबर तक पूरे एक साल में वित्त आयोग का पैसा पंचायत एजेंसियों को नहीं मिला। पैसा नहीं मिलने से कई पंचायत के मुखिया ने चिंता व्यक्त की है। पंचायत प्रतिनिधियों को उम्मीद है कि साल 2026 में वित्त आयोग का पैसा जल्द ही मिलेगा जिससे पंचायत के विकास कार्यों में रुकावट नहीं आएगी और पंचायत का विकास कार्य रफ्तार पकड़ेगा...