पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प
कोडरमा, सितम्बर 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड सह अंचल सभागार में प्रखंड स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति, छापामार दस्ता तथा प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों की एक दिवसीय बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मनोज राम के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने प्रखंड में संचालित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाना है। इसके लिए सिगरेट एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.