पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने पर मंथन
चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक सीएचसी को न्यूनतम 2 पंचायतों को टीबी मुक्त सुनिश्चित करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने को कहा। सिविल सर्जन की अध्यक्षता एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को 100 दिन टीबी कैंपेन की प्रगति की समीक्षा की गई। सदर अस्पताल के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने सभी अधिसूचित टीबी मरीजों का डीबीटी भुगतान रेडी टू पे मोड में शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पात्र चिकित्सा सहायकों का डीबीटी भुगतान भी रेडी टू पे मोड में लंबित न रखने के साथ ही सभी निदानित स्पुटम पॉजिटिव टीबी मरीजों का उपचार 7 दिनों के अंदर शुरू करना सुनिश्चित करने को कहा। यह भी पढ़ें- डेज़ टीबी अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.