लोहरदगा, दिसम्बर 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। आवंटन के अभाव में लोहरदगा के पंचायतों में लगभग सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। विकास कार्य बाधित होने से पंचायत प्रतिनिधियों की खासी फजीहत हो रही है। उन्हें ग्रामीणों के कोपभाजन बनना पड़ रहा है। आवंटन के अभाव में एमजीनरेगा समेत अन्य योजनाओं पर ब्रेक लग गया है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष 2023-24 के बाद पंचायतों को आवंटन मिला ही नहीं, इससे गांव की सरकार बजट विहीन हो गई है। ग्राम सरकार के प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की बात सुननी पड़ रही है, सो अलग। स्थिति यह हो गई है कि मनरेगा के तहत न तो मजदूरों को काम मिल पा रहा है और न ही अन्य विकास योजनाओं पर कोई प्रगति हो पा रही है। पंचायत स्तर पर काम रुक जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आवंटन के अभाव में ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान क...