देवघर, जुलाई 30 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए प्रखंड कार्यालय सभागार दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में पंचायतों के मुखिया, पंचायत सहायक और पंचायत सचिवों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बतौर प्रशिक्षक ललन मिश्रा ने बताया कि जीपीडीपी का उद्देश्य पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत 16 वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि का उपयोग गांव की जरूरतों के हिसाब से किया जाएगा। योजना में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्य 2030 को भी शामिल किया गया है। बीपीआरओ भुनेश्वर यादव ने कहा कि जीपीडीपी में महिला हितैषी पंचायत और बाल हितैषी पंचायत की अवधारणा को जोड़ा गया है। यह भी पढ़ें- Dumka News: पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वय...