हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और ग्राम पंचायतों को सुशासन और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों एवं जिम्मेदार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में सभी विकास खंडों के एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को पंचायत के समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबडा ने बताया ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, आय के नए स्रोत विकसित करना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पंचायतों की आय कैसे बढ़ाई जाए, विकास कार्यों में पारदर्शिता कैसे लाई जाए और ग्रामीणों को शिकायत दर्ज कराने का अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.