गाजीपुर, अगस्त 21 -- सिधागरघाट। कासिमाबाद विकास खंड सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत "पंचायतों के स्वयं के आय स्रोत, ओएसआर पोर्टल एवं राजस्व स्रोत में वृद्धि" विषयक एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी खुशबू सोनी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धनंजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक प्रभंजन यादव एवं अभय कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों के स्वयं के आय स्रोत की अवधारणा, संवैधानिक एवं राज्य स्तरीय प्रावधान, कर स्रोतों तथा राजस्व बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों के समाधान की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से पंचायतों के लिए स्वयं के आय स्रोत सृजित करने, कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राजस्व वृद्धि करने तथा ग...