पटना, अगस्त 7 -- राज्यभर के जिला पंचायत राज पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), प्रखड पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) एवं जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) की सभी जानकारी 15 अगस्त तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग के निदेशक सह परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने सभी जिलों को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि योजनाओं के निर्माण और उनकी मंजूरी की जानकारी को तय समय सीमा के अंदर अपलोड कर दें, ताकि गांवों के विकास कार्य समय पर शुरू हो सकें। यह निर्देश पीपुल्स प्लान कैंपेन के तहत जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस में प्राथमिकता वाली योजनाओं को बीजीपीपी में शामिल करने के निर्देश पत्र के जरिये विभाग ने जिलों से कहा है कि वे जिला और प्रखंड स्तर की टी...